रीट पेपर लीक प्रकरण में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

0
238

जयपुर। ईडी ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा -2021 के पेपर लीक प्रकरण में अजमेर जेल से राजू ईराम मूलता भीनमाल निवासी को गिरफ्तार किया है। रीट पेपर प्रकरण -2021 में ये ईडी की तीसरी गिरफ्तारी है। ईडी ने राजू ईराम को अजमेर जेल से गिरफ्तार किया है। देर रात आरोपी राजू ईराम को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय लाया गया था।

जिसे बाद ईडी को राजू ईराम के खिलाफ पुख्ता सबूत प्राप्त हुए है। शनिवार को राजू ईराम को न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद ईडी ने उसे रिमांड पर ले लिया। राजू ईराम पेपर ली करने से लेकर उन्हे बेचने का आरोपी है। राजू के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। रीट पेपर प्रकरण में ईडी की रामकृपाल मीणा और प्रदीप पाराशर के बाद ये तीसरी गिरफ्तारी है।

बताया जा रहा है कि रीट पेपर लीक प्रकरण में राजू ईराम अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था । इसने रीट पेपर लीक मामले में पांच करोड़ रुपए में सौदा किया था और करीब एक करोड़ रुपए का ट्रांसजेक्शन किया था। बताया जा रहा है कि राजू ईराम के खिलाफ एसओजी सहित प्रदेश के अलग-अलग थानों में करीब तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here