बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी के साथ जा रहे युवक के गले से तोड़ी सोने की चेन

0
401

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे दम्पती से लूट की वारदात कर डाली। बदमाश युवक के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बैंक ऑफिसर कॉलोनी रामनगरिया निवासी मुदित श्रुगी (37) ने मामला दर्ज करवाया कि रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ 7 नंबर चौराहा से स्कूटी से घर लौट रहे थे। एनआरआई चौराहा से पहले पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए।

रोड पर लगे स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी धीमे होते ही बाइक ले आए। बाइक से हल्की से स्कूटी को टक्कर मारी। बैलेंस संभालने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मुदित के गले से सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश तेजी से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here