तेज रफ्तार ट्रक में स्कूटी सवार युवक को कुचला

0
198

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना दादी का फाटक आरओबी के पास की है। ट्रक की रफ्तार इतनी थी कि वह स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे बीस मीटर घसीटता हुआ ले गया। ट्रक के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और स्कूटी को जब्त कर थाने पर खड़ा करवाया। वहीं घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में लोहा भरा हुआ था। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को देती है। परिजन घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here