सरकार ने दी लघु उद्योगों को राहत: रियायती ऋण के लिए बैंक स्वीकृति की समय सीमा दो माह बढ़ाई जाने पर फोर्टी ने जताया सरकार का आभार

0
217

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में बैंक स्वीकृति की समय सीमा बढ़ाकर प्रदेश के लघु उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। फोर्टी ने सरकार के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया, जिस पर सरकार ने गंभीरता से विचार कर लघु उद्योगों को राहत दी है । एमएलयूपीवाई के अंतर्गत बैंक स्‍वीकृति प्राप्‍त करने की सीमा 2 महीने बढ़ा दी गई है। अब लघु उद्योगों के लिए ऋण में ब्याज पर सरकार की ओर से छूट के लिए बैंक स्वीकृति 30 नवम्बर तक हासिल की जा सकती है। पहले यह सीमा 31 अगस्त तक थी। बैंक से ऋण स्वीकृति के बाद 31 दिसम्बर तक ऋण वितरित कर दिया जाएगा।

प्रमुख शासन सचिव उद्योग मुकुल शर्मा ने समय सीमा वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में 10 करोड़ तक के लघु उद्योगों को ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज में सरकार की ओर से छूट मिलती है। इसके लिए पहले कमेटी से ऋण पास कराना होता है, फिर बैंक की स्वीकृति अनिवार्य है। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने प्रदेश के लघु उद्योगों को राहत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल , उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और एसीएस अजिताभ शर्मा का आभार जताया है। अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि सरकार के इस कदम से ज्यादा से ज्यादा लघु उद्यमी एमएलयूपीवाई का लाभ उठा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here