कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पिलाकर युवती से दुष्कर्म

0
270
rape
rape

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में परिचित युवक के एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडिता ने बस्सी थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया बस्सी की रहने वाली तेईस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि परिचित होने के कारण आरोपित से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि छह सितम्बर को सुबह आरोपित परिचित ने मिलने के बहाने उसे बस्सी पुलिया के पास बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से उसे अपने साथ ले गया। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी।

बेहोशी की हालत में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध करने पर किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here