राजस्थान हाईकोर्ट परिसर संविदा कर्मी ने लगाया फांसी का फंदा

0
428

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर के तीसरी मंजिल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह एक संविदा कर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर तुरंत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल)टीम की मदद से सबूत जुटाए है।

साथ ही मृतक के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी आत्महत्या की सूचना देकर जयपुर बुलाया है। जिसके बाद दिन में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि बांदीकुई के रहने वाले मनीष सैनी ने आत्महत्या की है। जो पिछले काफी समय से राजस्थान हाईकोर्ट में संविदा पर काम कर रहा था। जो शुक्रवार सुबह रोज की तरह काम पर हाईकोर्ट आया था। इसके बाद हाईकोर्ट के बी-ब्लॉक स्थित तीसरी मंजिल पर अपील सेक्शन के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहां कार्यरत कर्मचारियों के आकर देखने पर कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों सहित उसके कर्मचारियों से इस मामले में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here