टारगेट पूरा करने पर कमीशन का झांसा देकर युवक से ठगे 15 लाख

0
438

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में सोशल मीडिया एप पर लिंक भेजकर टारगेट पूरा करने पर कमिशन का झांसा देकर युवक से 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बल्लपुरा बाड़ापदमपुरा निवासी भगवान सहाय गंगवाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास टेलीग्राम पर एक लिंक आया। इस लिंक को श्रेया गावदा ने भेजा था।

लड़की ने बोला कि टारगेट पूरा करने पर अच्छा कमीशन मिलेगा। इस पर उसने 30 टारगेट पूरा किए तो उसके खाते में 1000 रुपए का कमिशन आया गया। इसके बाद 30 और टागरेट पूरा करने का लक्ष्य मिला। इस पर उसने टारगेट पूरा किया। उसे 10 हजार रुपए का कमिशन मिलता। इस दौरान उसके खाते से 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि कट गई।

इस पर उसने तीन टास्क हो पूरे किए तो उससे 15 लाख 15 हजार रुपए और मांगे। इसी बीच उसके खाते से 5 लाख रुपए से ज्यादा की राशि और काट ली गई। ठगी का अहसास होने पर पीडित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here