विजयादशमी पर शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

0
390
Shakti Vandan program organized on Vijayadashami
Shakti Vandan program organized on Vijayadashami

जयपुर। मुरलीपुरा की शंकर विहार कॉलोनी के नव दुर्गा पार्क में शनिवार को गौऋषि संत प्रकाशदास महाराज के सानिध्य में विजयादशमी पर शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा की ओर से पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। दो पारी में करीब सौ लोगों ने आहुतियां प्रदान की। व्यास पीठ से महेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारे देवता का एक आशीर्वाद की मुद्रा में होता है तो दूसरे हाथ में दुष्टों को दंड देने के लिए शस्त्र होता है। इसलिए हमें शक्ति संपन्न बनना चाहिए ताकि संकट के समय में हम अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकें।

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हथियार उठाना पड़े तो पीछे नहीं हटना नहीं चाहिए। आयोजन से जुड़े श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रारंभ में विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में मां दुर्गा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम ग्रेटर में महिला एवं बाल विकास समिति की चैयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता का पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर महापौर सौम्या गुर्जर ने नव दुर्गा उद्यान का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क में मां दुर्गा के नौ रूपों से संबंधित पौधे लगाए। पौधों के औषधीय महत्व को बताते हुए बड़े आकार के बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रत्येक पौधे के पास देवी के अलग-अलग नौ रूपों की छोटी मूर्तियां भी लगाई गई जिनकी महापौर ने पूजा की। पर्यावरण गतिविधि राजस्थान के संयोजक अशोक कुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा कि हम सदैव प्रकृति के पुजारी रहे हैं लेकिन 800 सालों की गुलामी के कारण सब भूल गए।

अब पुन: प्रकृति की शरण में जाना होगा तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे। बड़ी संख्या में कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम ग्रेटर में महिला एवं बाल विकास समिति की चैयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम स्थल पर नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की प्रदर्शनी लगाई गई। शाम को गरबा और डांडिया का कार्यक्रम हुआ। शंकर विहार कॉलोनी विकास समिति सहित कई विकास समितियों के पदाधिकारियों ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर और पार्षद डॉ.मीनाक्षी शर्मा का अभिनंदन किया।

कन्याओं ने दक्षिणा में मांगा नशा:

मुरलीपुरा के विकासनगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में नवरात्र के समापन पर अनूठा कार्यक्रम हुआ। कन्या पूजन के बाद बेटियों ने नशा मुक्ति रैली निकाली। बच्चियों ने अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों के सामने झोली फैलाकर नशा छोडऩे की भावुक अपील की। बच्चियों ने कहा कि दक्षिणा के रूप में उन्हें पैसा, टॉफी, चॉकलेट नहीं बुराई की जड़ बीड़ी, सिगरेट, गुटखा चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य महामंडेश्वर नर्बदाशंकरपुरी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। सैंकड़ों कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। व्यासपीठ से मनु महाराज और उमाशंकर खंडेलवाल ने हवन करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here