मिलने के बहाने आए दो युवकों ने किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
128
rape
rape

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में दो युवकों के एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचितों ने उसके साथ मारपीट की। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मुहाना इलाके में रहने वाली तीस वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि दोनों आरोपियों को परिचित होने के कारण जानती है। आरोप है कि मिलने के बहाने दोनों आरोपी उसके पास आए थे। अकेला पाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here