दीपावली पर गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर जी को सुनहरे पारचे की लप्पा पोशाक कराई धारण

0
415
Sri Krishna Janmashtami Festival: Thakur ji's birth abhishek will be done with 935 kg of Panchamrit
Sri Krishna Janmashtami Festival: Thakur ji's birth abhishek will be done with 935 kg of Panchamrit

जयपुर। जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देवजी मंदिर में दीपावली आज धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं शाम को ठाकुर श्रीजी के सम्मुख जगमोहन में विशेष रंगोली बनाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर में 1100 दीपकों से रोशनी की जाएगी। ठाकुर श्रीजी को लड्डू भोग अर्पित किया जाएगा।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि आज मंगला झांकी से पूर्व ठाकुर श्रीजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया किया गया। ठाकुर जी को सुनहरे पारचे की लप्पा पोशाक धारण कराई गई। विशेष अलंकारों और ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया।

सुबह लगातार पांच घंटे हुए दर्शन

सुबह मंगला से धूप झांकी तक पांच घंटे लगातार दर्शन हुए। दीपावली पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में उमडऩे के कारण गोविंद देवजी मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। मंगला झांकी के दर्शन सुबह 4 से 7 बजे तक हुए। इसके बाद धूप झांकी खोली गई। यह झांकी नौ बजे बंद हुई।

यानि श्रद्धालु मंगला झांकी में लगातार तीन घंटे दर्शन किया। इसके बाद भोग के लिए मात्र पंद्रह मिनिट पट मंगल रहें। इसके बाद नौ बजे तक धूप झांकी रही। इस प्रकार दर्शनार्थियों के लिए लगातार पांच घंटे तक पट खुले रहे ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here