छह वर्षीय बालिका से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

0
187

जयपुर। रामगंज थाना इलाके में एक छह वर्षीय बालिका से नाबालिग द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एसआईयू) उत्तर सुरेश महरानियां कर रहे है।

पुलिस के अनुसार न्यू इंद्रा कॉलोनी जल महल रोड निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह घाटगेट बाजार में सब्जी का ठेला लगाता है। उसके साथ ही ठेला लगाने वाला एक नाबालिग उसकी छह वर्षीय बेटी को अकेला पाकर ले गया और उसके साथ गोदाम में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बालिका को वापस घर पर छोड़ गया।

बालिका ने दर्द होने की शिकायत परिजनों को की और आरोपी की करतूत की भी जानकारी दी। इस पर परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे और जांच करवाई। जांच के बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पांच नवम्बर की दोपहर एक बजे घाटगेट बाजार के एक गोदाम की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here