June 27, 2025, 11:26 pm
spot_imgspot_img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सलूम्बर और सीएम भजनलाल शर्मा देवली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि शुक्रवार को सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं दौसा विधानसभा में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, रामगढ़ विधानसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह और झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। खींवसर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और चौरासी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles