सिंगापुर डेलीगेशन के साथ भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था पर हुई चर्चाः मदन राठौड़

0
144
BJP's organizational system was discussed with Singapore delegation: Madan Rathore
BJP's organizational system was discussed with Singapore delegation: Madan Rathore

जयपुर। विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को समझने के लिए सिंगापुर डेलीगेशन बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, सांसद घनश्याम तिवाडी, भाजपा पदाधिकारियों ने राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर कार्यालय में सिंगापुर डेलीगेशन का भव्य स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि सिंगापुर डेलीगेशन ने विश्व की सबसे बडी राजनीति पार्टी भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को संगठन द्वारा आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर किस प्रकार से मूर्त रूप प्रदान किया जाता है और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा किस प्रकार कार्य किया जाता है, इस पर चर्चा की गई। भाजपा की सबसे छोटी इकाई बूथ समिति से लेकर प्रदेश स्तरीय संरचना पर सिंगापुर डेलीगेशन के साथ चर्चा की गई।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सिंगापुर डेलीगेशन ने भाजपा में महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान डेलीगेशन को बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए है। भाजपा ने राजनीति में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष रूप महिला मोर्चा का गठन किया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने ही पार्टी संविधान में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। इसके साथ ही भाजपा ने ही पंचायती राज चुनावों में महिलाओं के आरक्षण को 50 फीसदी करने का ऐतिहासिक कार्य किया। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी विभिन्न योजनाओं को शुरू किया।

भाजपा जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सिंगापुर से 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय में संगठन और सत्ता के बीच अध्ययन के लिए आया है। इसमें सिंगापुर सरकार के मंत्री जेनिल पुथुचेरी, डेसमंड टैन कोक मेंग, गेन सियो हुआंग, संसदीय सचिव शॉन हुआंग, संसद सदस्य जी याओ क्वान, राचेल ओंग, सक्तियांदी सुपाट भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनके साथ सिंगापुर सत्तारूढ पार्टी कैडर के लियोनार्ड चिउ, थिरू, जेसन सलीम, जेनिका एनजी, जयदेव उन्नीथन के साथ डैनी नगियम, लिंडा एन जी, जैसलिन ओंग और अल्लाह थाम भी साथ में थे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी और कार्यक्रम नोडल अधिकारी मुकेश पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया सह संयोजक अजयविजयवर्गीय ने सिंगापुर डेलीगेशन का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने डेलीगेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here