दो बदमाशों ने मैरिज गार्डन से उड़ाया जेवरात-नकदी से भरा बैग

0
186

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में मेहमान बनकर मैरिज गार्डन में पहुंचे दो बदमाशों ने गहने-कैश से भरा बैग चोरी हो गया। बदमाशों की यह करतूत मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि कालवाड़ रोड झोटवाड़ा निवासी श्रवण कुमार चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि जयपुर-सीकर हाईवे स्थित मिरेकल मैरिज गार्डन में मंगलवार को उनके बेटे की सगाई समारोह का प्रोग्राम था। सगाई के दौरान रात पौने ग्यारह बजे स्टेज पर प्रोग्राम चल रहा था। स्टेज पर जाने के दौरान उनकी बेटी हाथ में लगा बैग रिश्तेदार महिला के पास रखकर चली गई।

इसी दौरान कुर्सी के पास रखा बैग बदमाश नजर बचाकर चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद आकर बैग संभालने पर चोरी होने का पता चला। गहने-कैश का बैग चोरी की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया- चोरी गए बैग में 13 लाख रुपए के गहने और 8 हजार रुपए रखे हुए थे। मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। स्टेज के सामने कुर्सी पर बैठी रिश्तेदार महिला को बैग संभालने के दौरान ही दोनों बदमाश सक्रिय हो गए। महिला के दोनों साइड बदमाश बैठकर स्टेज का प्रोग्राम देखने लगे। महिला की नजर बचाकर एक बदमाश ने कुर्सी के पास रखा गहने-कैश से भरा बैग पार कर लिया। बैग हाथ लगते ही दोनों बदमाश वहां से उठकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here