सूने मकान में घुसा बदमाश :लाखों रुपए का सामान चुराया

0
349

जयपुर। राजधानी में एक सूने मकान में घुसकर बदमाश लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गया। चोरी को अंजाम देने वाला बदमाश मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसा था। घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। जवाहर नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- सेक्टर-2 जवाहर नगर निवासी विवेक चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आठ दिसम्बर को वह परिवार सहित जयपुर से बाहर गए थे। पीछे से बदमाशों ने सूने मकान को चोरी के लिए निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुसे। एलईडी टीवी सहित, पीतल की मूर्तियां, किचन और बाथरुम के नल सहित कई कीमती सामान खोलकर चुरा ले गया। शुक्रवार को वापस घर लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला।

घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। 19 दिसम्बर की रात को लॉक तोड़कर घर में घुसे एक बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब 2:50 लाख रुपए है। पुलिस ने सबूत जुटाने के साथ ही फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here