जयपुर। राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा एवं राजापार्क व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल लोहड़ी महोत्सव राजापार्क मुख्य चौराहा पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रवि नैय्यर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस बार गोकाष्ठ से लोहड़ी प्रज्जवलित की गई ।
इस अवसर पर पंजाबी भांगड़ा, गिद्धा एवं डीजे की धूनों पर पारंपरिक पंजाबी नृत्य भी किया गया। नैय्यर ने बताया कि समारोह स्थल पर लगभग 300 क्विंटल गोकाष्ट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे की लगभग 250 पेड़ों को कटने से राहत मिली । साथ ही 100 किलो देशी घी एवं 31 प्रकार की जड़ी-बूटियों से लौहडी प्रज्ज्वलीत की गई । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गोकाष्ठा से लोहड़ी मनाने का निर्णय लिया गया था। इससे पांच ट्रक लकड़ियों के बचेंगे।
इस आयोजन में समिति से जूड़े मेहर परनामी, राजीव आहूजा ने बताया कि महासभा की और से नवविवाहित जोड़ो और नवजात शिशुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई , साथ ही कन्या भू्रण भ्रूण हत्या पर रोक और बेटियों को काबील बनाने के लिए प्रेरित संदेश दिया गया । इस अवसर पर राजापार्क मुख्य चौराहे को बहुत ही आर्कषक ढंग से सजाया गया ।
इधर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि लोहड़ी का त्योहार सिख व पंजाबी समुदाय के लोग हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाते है। उन्होंने बताया कि इस दिन पंजाब में किसान फसले काटकर खुशिया मनाते है और इसी दिन जिन बच्चों की नई शादी होती है या घर में बेटा या बेटी पैदा होती है, उनकी खुशी के मौके पर सारा परिवार व रिश्तेदारों और मित्रों को बुलाकर लोहड़ी जलाई जाती है और ढोल व डीजे पर भांगड़ा कर के खुशी का इजहार किया जाता है।
इस पर्व में फूले, रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद लोहड़ी की की आग में भी डाला जाता है और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस अवसर पर लोहड़ी मनाए आए सभी लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।
लोहड़ी पर्व पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोहड़ी पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी सूर्य के आलोक में जीवन को उर्वर करने का पर्व है। उन्होंने इस पर्व पर सबके मंगल की कामना की है।



















