भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्तिभाव से मनाया

0
216

जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मंगलवार को भक्तिभाव से मनाया गया। शहर के 250 से अधिक दिगंबर जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-अर्चना के बाद मंत्रोच्चार के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। रात्रि में महाआरती के बाद भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान के पाठ किए गए। मंदिरों में श्रीजी के अभिषेक के बाद जयकारों के बीच मंत्रोच्चार से विश्व में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

भट्टारक जी की नसियां में निर्वाण लाडू चढाया गया। सांगानेर के दिगम्बर जैन मंदिर संघीजी में भगवान आदिनाथ के महामस्तकाभिषेक के बाद निर्वाण लाडू चढाया गया। शाम को श्री धर्म जागृति संस्थान के बैनर तले 48 कॉलोनियों एवं मंदिरों के श्रद्धालुओं ने 48 मंडलों पर 2304 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र दीप महाअर्चना की। एसएफएस के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, किशनपोल बाजार के आचार्यों का रास्ता स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सिरमोरियान, बीलवा के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नांगलिया, जनकपुरी के श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, प्रतापनगर के सेक्टर 17 स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मुहाना मण्डी में भी निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। बुधवार को ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here