बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी करने वाला प्रदीप वर्मन गिरफ्तार

0
156

जयपुर। लाल कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चुराया गया केबल बरामद किया गया है। फिलहाल आप से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लाल कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर प्रदीप बर्मन निवासी गोसामीनाडी थानादीन हाडा जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल हाल सुभाष मार्ग सी स्कीम अशोक नगर जयपुर को गिरफ्तार कया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here