भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुप्त वृन्दावन धाम में लिया महा आरती में भाग

0
311
Celebration at Shri Krishna Balaram temple on Janmashtami
Celebration at Shri Krishna Balaram temple on Janmashtami

जयपुर। गुप्त वृंदावन धाम में चल रहे पाँच दिवसीय 13वें पाटोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने श्रीकृष्ण बलराम का आशीर्वाद लिया। गुप्त वृंदावन धाम के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भगवान श्रीकृष्ण बलराम की महाआरती में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया।

उन्होंने मंदिर में चल रही आध्यात्मिक गतिविधियों, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों जैसे बच्चों के लिए संस्कारशाला, गौसेवा, अक्षय पात्र एवं कल आयोजित होने वाली रथयात्रा आयोजन की प्रशंसा की और संस्था प्रबंधन को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुप्त वृंदावन धाम में चल रहे पाँच दिवसीय 13वें पाटोत्सव के दूसरे दिन श्रील प्रभुपाद के जयपुर यात्रा पर आधारित प्रेरणादायक नाटिका ‘गुप्त वृन्दावन धाम का रहस्य’, भरतनाट्यम और कथक नृत्य, बच्चों के द्वारा डांस ड्रामा जैसे आध्यात्मिक और मनमोहक कार्यक्रमों का मंचन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here