जयपुर में लव जिहाद का मामला, प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म

0
324
rape
rape

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय ने युवक ने एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी युवती के साथ मारपीट करने के साथ लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनिया के अनुसार मंडा सीकर निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयपुर में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। यासीर खान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पूर्व में युवती को अलग नाम बताया था।

आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करने के साथ उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने जब पता किया तो आरोपी दूसरे समुदाय का निकला। इस पर पीडिता थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here