सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
102
Assistant Police Sub Inspector (ASI) arrested taking bribe
Assistant Police Sub Inspector (ASI) arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पाली द्वितीय टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सादड़ी जिला पाली के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) पदाराम उर्फ पदमाराम मीणा को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी पाली द्वितीय टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध पुलिस थाना सादडी में दर्ज प्रकरण में एफआर देने की एवज में सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) पदाराम उर्फ पदमाराम मीणा रिश्वत मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी पाली द्वितीय टीम प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में रिश्वत मांग सत्यापन करवा कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) पदाराम उर्फ पदमाराम मीणा पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here