June 30, 2025, 8:29 pm
spot_imgspot_img

डॉक्टर को भी लूटा था नौकर दंपत्ति ने

जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने घर से 50 लाख के गहने लूटकर भागे नौकर पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जयपुर में एक अन्य बड़ी चोरी की वारदात करना भी कबूला है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी चुन्नी उर्फ आरती ने बताया कि पति के साथ मिलकर साल 2024 में डॉक्टर अशोक गुप्ता के घर से 50 से 60 लाख रुपए के जेवरात और नगदी चोरी की थी। डॉक्टर अशोक गुप्ता ने इसकी रिपोर्ट मालवीय नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।

अब सिंधी कैम्प थाना पुलिस को शक है कि यह चोर पति-पत्नी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सीआई श्याम सुंदर ने बताया कि सिंधी कैम्प थाने में राजेश बाकलीवाल की रिपोर्ट दी थी की उनके घर पर काम करने वाले नौकर दिनेश कुमार (23) निवासी धनौजा मधुवनी (बिहार) और उसकी पत्नी चुन्नी उर्फ आरती (22) ने मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी की। इस पर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बिहार भेजी गई। पुलिस ने नौकर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल रिकवर किया। अन्य माल की रिकवरी के लिए पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया।

इसी दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी चुन्नी उर्फ आरती ने पुलिस को बताया- साल 2024 में मालवीय नगर में रहने वाले डॉक्टर अशोक गुप्ता के घर में काम करते थे। यहां से भी 50-60 लाख रुपए की ज्वेलरी, गोल्ड और कैश रुपए चोरी किए थे। इस संदर्भ में पुलिस थाना मालवीय नगर ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। आरोपी साल 2024 में लाखों रुपए की चोरी की वारदात कर अपने गांव धनौजा पुलिस थाना फूलपरास जिला मधुबनी (बिहार) चली गई। इस पैसे से आरोपी ने क्या किया इस पर आरोपी आरती से पूछताछ की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles