जयपुर। सियारामदास बाबा की बगीची ढेहर का बालाजी मंदिर में मंगलवार को पाटोत्सव मनाया गया। महंत हरिशंकर दास वेदांती महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठापित सभी देवों का प्रातः मंत्रोच्चारों के बीच महाभिषेक किया गया। आयोजन के तहत मंदिर परिसर स्थित राम जी के दरबार में भजन कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया।
सियाराम बाबा बगीची पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 55 आसनो पर 24 घंटे अखंड रामायण पाठ सोमबार सुबह नो बजे से प्रारम्भ होकर मंगलवार सुबह पूर्ण हुए. उसके उपरांत वैदिक मंत्रों से रघुनाथ जी का अभिषेक और पूजा अर्चना के साथ फूलों से श्रृ्ंगार किया। दोपहर से संकीर्तन मंडलों ने राम नाम संकीर्तन एवं वधाई गान किया गया। संगीतज्ञ पंडित महेश दत्त शर्मा ने ज़ब भजनो की प्रस्तुति करते हुए बधाई गान किया तो संत और भक्त उल्लास के साथ नृत्य करने लगे।
राम नाम संकीर्तन मंडल के सत्यनारायण खंडेलवाल ने सपत्निक बधाई गाई तो भक्त भाव विभोर होकर खूब नाचे, और भक्तो ने खूब बधाई गान कियाव उछाल की गई । बगीची का भक्तिमय दृश्य देख कर संत महंत बहुत हर्षित हुए। इस अवसर पर रामरतन दास महाराज, रामसेवक दास, योगिराज रघुवीर शरण महाराज, चेतराम शरण महाराज सहित अनेको संत महंत पधारे, जिनका हरिशंकर दास वेदांती महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर चंद्र महेश झालानी, रूपेश शर्मा, राजेंद्र सैनी ने संतो पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामूहिक रूप से भक्तों ने आयोजन में भाग लिया। बड़ी संख्या में संत महंत और अनेक गणमान्य लोगों ने देवों के दर्शन किए। इस मौके पर देवों की सुगंधित पुष्पों से बाबा झांकी सजाई गई। सियाराम बाबा के दरबार और शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया। सभी देवों को प्रसादी का भोग लगाया गया। भजन गायकों ने इस मौके पर अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संत महंत और भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया।