July 1, 2025, 9:15 pm
spot_imgspot_img

युवक ने जहर खाकर दी जान

जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में एक युवक ने खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार जहर खाने से पहले युवक ने डायरी में 23 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा कि वह अपने चाचा के सच्चे प्यार को साबित करने के लिए भगवान के पास जाना चाहता है। उसने सच्चे मन से अपने चाचा से प्यार किया है अगले जन्म में पूर्ण रूप से वह उसके होगे, तभी मिलेगे सच्चे प्यार में बहुत शक्ति होती है, वो उसकी प्रार्थना पूरी करेंगे।

जांच अधिकारी पुलिस हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि दौसा के महुआ निवासी छगन सिंह (28) ने जहर खाकर अपनी जान दी है। जो अपने रूम पार्टनर समय सिंह और बलराम के साथ रहता था। समय सिंह उसका दूर का रिश्तेदार था। इसलिए वो उसे चाचा बोलता था। समय सिंह के खिलाफ 4 जून को परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

मृतक के भाई विष्णु सिंह ने बताया कि भाई के कमरे की अलमारी में उसके हाथ का सुसाइड नोट मिला। इसे पढ़ने पर साजिश के तहत दबाव व ब्लैकमेलिंग के चलते समय सिंह के कारण छगन की मौत का पता चला। विष्णु सिंह का आरोप है कि मोबाइल की चैट से परिजनों को पता चला कि आरोपी समय सिंह ने छगन सिंह की भावनाओं से खिलवाड़ किया।

परिवार का आरोप है कि छगन सिंह शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान हो गया था। क्योंकि आरोपी मोबाइल से बनाए अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म करता रहता था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छगन सिंह ने जहर खाकर सुसाइड किया। छगन के सामान में मिले 23 पेज के सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles