योग दिवस पर गायत्री परिवार प्रत्येक व्यक्ति को देगा औषधीय पौधा

0
209
On Yoga Day, Gayatri Parivar will give medicinal plants to every person
On Yoga Day, Gayatri Parivar will give medicinal plants to every person

जयपुर। देश-प्रदेश में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक संगठन भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। संगठनों ने अभी से इसकी जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार विगत कई वर्षों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पर इस बार भव्य एवं दिव्य वातावरण में 21 जून को सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इसकी पूर्व तैयारी के अंतर्गत केन्द्र में प्रतिदिन सुबह योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस पर ख्याति प्राप्त योग विशेषज्ञों द्वारा योग का अभ्यास कराया जाएगा तथा परामर्श दिया जाएगा। इस दिन नियमित योग अभ्यास के लिए नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। योग केन्द्र के चिकित्सालय में नि: शुल्क परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। योग करने आने वालों को औषधीय गुण वाला एक पौधा उपहार में दिया जाएगा। योग अभ्यास के बाद जल-पान की व्यवस्था भी रहेगी।

ऋषियों की अमूल्य धरोहर है योग :

अग्रवाल ने बताया कि योग संपूर्ण स्वास्थ्य है। योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्रदान करने वाली हमारे ऋषियों की अमूल्य धरोहर है। योग को अपने जीवन में शामिल करने एवं संकल्पित होने का एक सुनहरा अवसर आया है। योग दिवस- 2025 की संकल्पना है- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।

चलाया जा रहा है सप्त क्रांति अभियान:

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनरुत्थान के लिए समर्पित एक विश्वव्यापी संगठन है। विचार क्रांति अभियान के माध्यम से युग निर्माण के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सप्त क्रांति अभियान जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, पर्यावरण, नारी जागरण, दुव्र्यसन एवं कुरीति-उन्मूलन जैसे अभियान को देश-विदेश में चलाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here