सवा लाख आहुतियों के साथ श्री निम्बार्क निकुंज बिहारी मंदिर का पाटोत्सव संपन्न

0
114

जयपुर। अजमेर रोड के हीरापुरा स्थित श्री निम्बार्क नगर के श्री निम्बार्क निकुंज बिहारी मंदिर के पंच दिवसीय पाटोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सान्निध्य में हवन की पूर्णाहुति हुई। सनातन बोर्ड संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक राहुल द्विवेदी ने देश-प्रदेश में सुख-शांति, श्रेष्ठ वर्षा की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की। द्विवेदी ने श्रीजी महाराज का शॉल और माल्यार्पण से अभिनंदन करते हुए सनातन बोर्ड संघर्ष समिति के माध्यम से किए देशभर में किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों से अवगत कराया।

इससे पूर्व यज्ञाचार्य डॉ. भास्कर श्रोत्रिय के आचार्यत्व यजमानों ने श्री गोपाल महायज्ञ में पांच दिनों में सवा लाख आहुतियां अर्पित की। आरती के बाद सबके मंगल की कामना के साथ पुष्पाजंलि की गई। श्रीजी महाराज के जयकारों से निम्बार्क नगर गूंजायमान हो उठा। पूर्णाहुति के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए यज्ञशाला की परिक्रमा की।

सुबह ठाकुरजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक की ऋतु पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया गया। इस मौके पर श्री निम्बार्क निकुंज बिहारी मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पांच दिवसीय पाटोत्सव के अंतर्गत निम्बार्क नगर एक तीर्थनगरी के रूप में बदल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here