बाइक सवार तीन बदमाश छीन ले गए युवक से मोबाइल

0
420

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बाइक सवार तीन बदमाश राह चलते युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार बसवा दौसा निवासी कृष्णावतार ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर जाने के लिए रोटरी सर्किल की तरफ जा रहा था इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए।

इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। घटना 20 जून की है। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here