पंच दिवसीय सदगुरु टेऊँराम जन्मोत्सव का शुभारंभ

0
285

जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में सिंध के महान संत प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक योगीराज सद्गुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के पावन 139 वे पंच दिवसीय जन्मोत्सव (26 जून से 30 जून)के उपलक्ष्य में प्रातः 5.50 से 6.30 तक 40 मिनट हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ। तत्पश्चात 7 से 8 बजे तक नित्य नियम प्रार्थना, संत महात्माओं द्वारा आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का गुणगान 8 बजे से हजारा हजूर पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज की अमोलक वाणी में भक्ति का रसपान हुआ।

अपनी अमोलक वाणी में स्वामी जी ने आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि 139 वर्ष पूर्व सिंध की पावन धरती खंडू गांव में आषाढ़ मास की षष्ठी तिथि शनिवार के पावन दिवस पर माता कृष्ण पिता चेला राम के घर अवतार लें सतगुरु महाराज आए। रेत के टीलों पे दिव्य अमरापुरा स्थान का निर्माण किया । पंच दिवसीय जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब एवं श्रीमद् भागवत गीता के पाठों का विधि विधान पूर्व शुभारंभ किया गया ।

श्री मंदिर समाधि स्थल पर मनमोहक फूल बंगला झाकी सजाई गई। 40 फिट लंबी गुफा में सतगुरु महाराज के दिव्य दर्शन का हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन दीदार किया। साय काल 6.30 बजे 139 सुसज्जित थालियों से 139 भक्त श्रद्धालुओं ने सतगुरु महाराज एवं संत मंडल के साथ एक जैसी वेशभूषा में महाआरती की ।

संतो ने बताया कि 139 वे पावन जन्मोत्सव पे महा आरती के अंतर्गत सभी श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा एक जैसे वेशभूषा धारण कर सुसज्जित एक प्रकार की थालियों से आचार्य श्री की आरती स्तुति का दृश्य बहुत ही मनोहर एवं अविस्मरणीय रहा । उत्सव के उपलक्ष में सामूहिक चालीसा का पाठ, सतनाम साखी महामंत्र का जाप आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री अमरापुर स्थान में चल रहे सदगुरु टेऊँराम जन्मोत्सव के अंतर्गत सुबह शाम भजन सत्संग सतनाम साक्षी मंत्र जाप, हवन यज्ञ, श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ गीता के पाठ का वाचन आदि पंच दिवसीय नियमित होंगे ।शुक्रवार को शाम 5 से 7 सदगुरु स्वामी टेऊँराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी। साथ ही नौका विहार झांकी का विशेष आयोजन होगा। 30 जून सदगुरु टेऊँराम जयंती महोत्सव भक्ति भाव हर्षौल्लास से मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here