सनातन धर्म की रक्षा किए बिना मानवता की रक्षा की कल्पना असंभव: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज

0
113
It is impossible to imagine protecting humanity without protecting Sanatan Dharma
It is impossible to imagine protecting humanity without protecting Sanatan Dharma

जयपुर। शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने सोमवार को घोषणा की कि 11 से से 19 दिसंबर तक राजस्थान की पुण्यभूमि पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह 9 दिवसीय महायज्ञ सनातन धर्म की रक्षा और धर्म विरोधियों के समूल विनाश के लिए समर्पित रहेगा।

महायज्ञ में राष्ट्र विरोधी शक्तियों का खुला प्रतिकार किया जाएगा। यज्ञ में शास्त्रोक्त नियमों का पालन किया जाएगा। देसी नस्ल की गोमाता का घृत और शुद्ध हवन सामग्री का उपयोग किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को यज्ञ में आहुतियां प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि जब तक सनातन धर्म की रक्षा नहीं होगी तब तक मानवता की रक्षा की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। सनातन की रक्षा से ही मानवता की रक्षा का रास्ता निकलेगा। आयोजन के माध्यम से जनजागरण अभियान अभियान चलाया जाएगा और संगठन विस्तार का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए कुछ कर गुजरने वाले व्यक्तियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रप्रकाश चंद्र प्रकाश अग्रवाल(भाड़ेवाले) नारायण प्रजापत नागौर वाले, पंडित विजय कौशिक, बॉक्सर राजू जी, मयंक त्यागी , गोपाल जी शर्मा, डॉ उदिता त्यागी, शिव सिंह जी शेखावत,सहित अनेक वरिष्ठ हिंदूवादी संगठन प्रमुख उपस्थित रहे।

दिसंबर मेंं होगा गीता महाकुंभ

यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि इसके बाद 20-21 दिसंबर को दो दिवसीय गीता महाकुंभ का आयोजन होगा। यह सभी आयोजन हवामहल विधायक महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस महाकुंभ में देश-विदेश से संत-महात्मा, गीता मनीषी एवं धर्माचार्य भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवद् गीता के वास्तविक अर्थ को जन-जन तक पहुंचाकर संपूर्ण विश्व को मानवता की रक्षा और सनातन धर्म की पुन:स्थापना की प्रेरणा देना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजू बॉक्सर, विजय कौशिक ,श्री नारायण प्रजापति नागौर प्रमुख रूप से रहेंगे और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश जी भाड़े वाले रहेंगे और कार्यक्रम संयोजक उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी शर्मा यह सभी मिलकर कोर कमेटी के प्रमुख होंगे

देशभर में चलाएंगे जन जागरण अभियान

यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि महायज्ञ और गीता महाकुंभ के बाद राजस्थान सहित सम्पूर्ण भारत में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और समस्त सनातनियों को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी। यह आयोजन राजस्थान सहित संपूर्ण देश में सनातन धर्म को नई गति और ऊर्जा प्रदान करेगा। साथ ही राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध सरकार और प्रशासन के सहयोग से ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here