अन्तर्राज्यीय कुख्यात नकबजन गिरफ्तार

0
162
Inter-state notorious burglar arrested
Inter-state notorious burglar arrested

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय कुख्यात नकबजन को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश वर्ष -2022 से नकबजन प्रकरण में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार कुख्यात नकबजन के खिलाफ विभिन्न जिलों में नकबजनी ,आर्म्स एक्ट, हत्या के 10 प्रकरण दर्ज है। कुख्यात बदमाश जावेद सूने मकानों में नकबजनी की वारदात करता है। पूर्व में पुलिस ने जावेद के साथी अंतर्राज्यीय नकबजन गैंगस्टर, चोर संजय पहाडिया को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस उपायुक्त पूर्व आईपीएस तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात नकबजन मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू (39) ज्वालापुरी कैंप,पश्चिम विहार वेस्ट ,दिल्ली निवासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने जवाहर नगर इलाके में 10 मार्च 2022 को सुने मकान का तोड़ चोरी की थी। तभी से ये फरार चला रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here