ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी

0
290

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपए के सोने—चांदी के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। थाने में पीड़ित ज्वेलर्स ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा के रहने वाले ज्वेलर धर्मेन्द्र सोनी (49) ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी जयसिंहपुरा खोर में आरा मशीन के पास स्नेहा ज्वेलर के नाम से दुकान है। जहां रात को बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और काउंटर में रखे सोने के हार, लोंग सहित करीब 2.5 किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए। शटर टूटने मिलने पर चोरी का पता चला।

पुलिस ज्वेलरी दुकान में चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here