नगर निगम ग्रेटर ने लगाए एक लाख पचास हजार पौधे

0
188

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर हरियाली तीज के अवसर पर “हरियालो राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में 1 दिन में एक लाख पचास हजार पौधे लगाकर नगर निगम ग्रेटर टीम ने हरियाली तीज उत्सव को मनाया।

नगर निगम ग्रेटर में कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था जहां हर लगाए गए पौधे की जियो टैगिंग पर भी नजर रखी जा रही थी, ग्रेटर आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने झोटवाड़ा जोन के वार्ड संख्या 58 में गुरु जंभेश्वर नगर बी पार्क में हरियाली तीज के अवसर पर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने अशोक का पौधा लगाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,आमजन, स्वच्छता योद्धाओं ,अधिकारियों कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया आयुक्त ने लगाए गए पौधों की रक्षा का संकल्प भी दिलाया।

आयुक्त ने बताया कि हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महा अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा एक लाख पचास हजार पौधे लगाए गए हैं। आने वाले समय में ग्रीन जयपुर की संकल्पना सिद्ध होगी। आमजन को भी पौधारोपण की अभियान से जोड़ा गया स्वच्छता योद्धाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक पेड़ मां के नाम लगाया। सभी पौधों की जियो टैगिंग भी की गई है।

नगर निगम ग्रेटर द्वारा जोन स्तर पर 15 हजार पौधे लगाए गए हैं सभी जोन उपायुक्तों ने आमजन ,जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता योद्धाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया।। उपायुक्त मुरलीपुरा ने वार्ड संख्या 15 नवदुर्गा पार्क में पौधारोपण किया मानसरोवर जोन उपायुक्त ने कमला नेहरू नगर पार्क मानसरोवर में पौधा रोपण किया। इसके साथ ही अन्य उपायुक्तों ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। गैराज शाखा ने 1000 पौधे लगाए। गार्डन शाखा ने 40 हजार पौधे लगाए, पशु प्रबंधन शाखा ने 5000 पौधे लगाए।

आमजन ने भी नगर निगम ग्रेटर के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधे लगाने के साथ ही उन पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here