स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल तिरंगा यात्रा वाहन रैली का भव्य आयोजन

0
38
Tiranga Yatra will be taken out in honor of brave soldiers
Tiranga Yatra will be taken out in honor of brave soldiers

जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश व जिला अध्यक्ष अमित गोयल के मार्ग दर्शन पर मानसरोवर मंडल सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में शाम ऐतिहासिक आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा- घर -घर तिरंगा अभियान में विशाल तिरंगा यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ा देशभक्त अपने -अपने वाहनों से इस विशाल तिरंगा वाहन रैली में शामिल हुए। ये तिरंगा वाहन रैली शौर्य, एकता और तिरंगे के सम्मान में निकाली गई। तिरंगा वाहन रैली भृगु पथ तिराहा गृहलक्ष्मी डिपार्टमेंट स्टोर के बाहर से रवाना हुई और मुख्य मार्गो से होती हुई एसएफएस चौराहा बीटू बाईपास पर पहुंची । जहां पर तिरंगा वाहन रैली का समापन हुआ।

इस तिरंगा वाहन रैली में विपिन सिंघल, अध्यक्ष – भाजपा, मानसरोवर मंडल व मंडल पदाधिकारी, तिरंगा रैली (संयोजक-सह संयोजक), सुनील गंगवाल, फाल्गुनी सोनी, शैलेन्द्र जैन , शक्ति केंद्र संयोजक: समुन्द्रसिंह चौधरी , आनंद चौधरी, सुमित शर्मा, राजीव बत्रा, प्रहलादसहाय शर्मा, आशीष शर्मा , रामावतार गुप्ता, पारस जैन,अरुण वर्मा, भारती लख्याणी ,शक्ति प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से पहले सजे बाजार, रोड के किनारे बिक लाखों तिरंगे

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी दिन को दिल में सजोने के लिए गुलाबीनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी हुई है। सरकारी इमारतें, गलियां, मोहल्ले स्कूल, संस्थाएं और बाजार केसरिया, सफेद और हरे रंग से सराबोर हैं।

तिरंगे की थीम पर सजे बाजार न केवल उत्सव का रंग बिखेर रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र ध्वज, तिरंगा साडिय़ां, दुपट्टे, चूडिय़ां, टोपियां, बैज, ब्रेसलेट, रिबन बैंड, हेयर बैंड, पंखे-झूमर से लेकर तीन रंग की बिंदिया और नेल पॉलिश तक खरीदने वालों की भीड़ रही।

छोटी दुकानों से लेकर मॉल तक में तीरंगा थीम से जुड़े सामान की बम्पर बिक्री हुई। व्यापारियों के अनुसार, जयपुर में अब तक लाखों तिरंगे झंडे बिक चुके हैं और आसपास के जिलों में भी करोड़ों रुपए का सामान भेजा गया है। लोगों ने तिरंगा झंडा अपने घर-प्रतिष्ठान पर लगाया। दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर भी तिरंगा झंडे लगाए गए।

सबसे अधिक मांग मीडियम साइज (20×30 इंच) के झंडों की की रही। जिनकी कीमत 20 से 50 रुपए तक है। तिरंगा थीम पर तैयार परिधानों में शिफॉन साडिय़ां 700 से 1500 रुपए तक में बिकी। जबकि तिरंगा टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा और अंगोछे 200 से 1000 रुपए तक में मिले। महिलाओं ने तिरंगा नेल पॉलिश, बिंदी, ब्रेसलेट और हेयर बैंड भी खूब खरीदा। त्रिपोलिया बाजार स्थित थोक मूल्य की दुकान पर देर रात यह सामान बिकता रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के लिए बड़े स्तर पर तिरंगा झंडे खरीदे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here