9.50 लाख रुपए लूट का खुलासा: पुलिस ने मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार

0
74
9.50 lakh rupees robbery case revealed: Police arrested the mastermind
9.50 lakh rupees robbery case revealed: Police arrested the mastermind

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9.50 लाख रुपए लूट मामले में मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लूट के 2 लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर अपराध गैंग ने ड्रामा रचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए पीड़ित सहित अन्य बदमाशों ने अपने-अपने किरदार निभाए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया ने बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9.50 लाख रुपए लूट मामले में मास्टर माइंड छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह (22) निवासी भगत की कोठी जोधपुर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मास्टर माइंड है। जिसके खिलाफ गुड़गांव, गाजियाबाद, अहमदाबाद गुजरात और जोधपुर में साइबर ठगी व अन्य प्रकरण दर्ज है।

वारदात में उसके साथ मौजूद तीन साथी मोती सिंह, ओम सिंह बन्ना व पूरण सिंह उर्फ पर्बत सिंह थे। मास्टरमाइंड छैलू सिंह के तीनों साथी भी साइबर अपराधी है। गिरोह की ओर से ऑनलाइन यूएसडीटी का काम किया जाता है। रोकड़ में यूएसडीटी हवाला के जरिए खरीदते है। टेलीग्राम ऐप के माध्यम से एक साइबर ठगी के ग्रुप में जुड़ा हुआ है। जिसमें यूएसडीटी खरीदने वाले लोग जुड़े है।

यूएसडीटी की खरीद-फरोख्त ट्रस्ट नाम के ऐप से होती है। जो एक चाइनीज ऐप है। इस पर टैक्स नहीं लगता है। गिरोह के मेंबर के मोबाइल नंबरों को साइबर पोर्टल पर डालने पर 100 से अधिक साइबर धोखाधडी की शिकायत दर्ज मिली।
थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में लगी पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि जोधपुर सिटी में नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश में आरोपित छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह को पकड़ा गया था।

राजकार्य में बाधा मामले में गिरफ्तार कर 12 अगस्त को जोधपुर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जयपुर पुलिस की ओर से प्रोडक्शन वारंट पर मुख्य आरोपित छैलू सिंह को जोधपुर जेल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर लूट के दो लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस मामले में फरार तीनों साथी की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई को एसएल मार्ग पर इंडसइंड बैंक के बाहर 9.55 लाख रुपए जसवंत से लूट गए थे। कार सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर रुपए छीने। रुपए लूटने के बाद 2 किलोमीटर दूर जसवंत को छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेजों को देखने पर पीड़ित जसवंत और लुटेरों के बीच जानकारी होने का शक हुआ।

पुलिस के गिरफ्तार मास्टर माइंड छैलू सिंह से पूछताछ में पीड़ित जसवंत की भूमिका भी संदिग्ध होना पता चला है। पूछताछ में सामने आया कि मनोज नाम के व्यक्ति ने अपने अकाउंट से 9.55 लाख रुपए निकालकर उस तक पहुंचाने के लिए जसवंत को कमीशन पर हायर किया था।

मनोज से 10 लाख रुपए छैलू सिंह मांगता था, जो वह नहीं दे रहा था। लेनदेन के चलते ही जसवंत को प्लानिंग में साथ लेकर लूट का पूरा ड्रामा रचा गया। पुलिस को गुमराह करने के साथ ही रुपए भी मिल जाए और लूट होना समझकर मनोज भी विवाद नहीं करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here