सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक”

0
184
Under the campaign “Empowered women, our responsibility”, students and women were made aware
Under the campaign “Empowered women, our responsibility”, students and women were made aware

जयपुर। जयपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित एवं प्रभावी करने के लिए शुरू किये गए विशेष साप्ताहिक अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” के तहत महिला पुलिस अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनों की जानकारी दी गई एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर पुलिस का महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान 26 अगस्त तक जयपुर शहर में चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, उन्हें अधिकारों व कानूनों के प्रति सजग रहने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं में महिला सुरक्षा एवं सम्मान की भावना जागृत करने के लिये व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सशक्त नारी ज़िम्मेदारी हमारी विशेष अभियान के तहत शहर के अलग अलग इलाकों में महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक जाकर हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों अध्यापिकाओं, बालिकाओं व बच्चों को महिला सुरक्षा, कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।

आउटरीच प्रोग्राम

बियानी कॉलेज, जयश्री पेडिवाल स्कूल, पारीक कॉलेज, मेहता कॉलेज अग्रवाल कॉलेज में बालिकाओं रोल प्ले और सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आत्मरक्षा डेमो के माध्यम से कानूनों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई ।

वॉक एंड टॉक

सेन्ट्रल पार्क में अतिरिक्त पुलिस महान निदेशक लता मनोज,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राशि डूडी डोगरा एवं महिला अधिकारिता अतिरिक्त आयुक्त नीतू राजेश्वर ने वॉक एंड टॉक के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर उन्हें कानूनों एवं अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की सलाह एवं जानकारी दी। इंन्दिरा गांधी नगर जगतपुरा में कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सैकड़ो बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

चरित्र सत्यापन

टीपीनगर, घाटगेट, एसएमएस अस्पताल, 200 फिट चौराहा, चौमू पुलिया, सिन्धी कैम्प, दुर्गापुरा तिराहा, किसान मार्ग टोंक रोड, रेल्वे स्टेशन, रोटरी सर्किल, 14 नम्बर पुलिया स्थानों पर प्रतिदिन ऑटो, मिनी बस और डिलीवरी सेवाओं से जुड़े सैकडों लोगों का चरित्र सत्यापन किया जा रहा है।

बालिकाओं एवं महिला संबंधी अपराध व नवीन कानूनों संबंधी जानकारी साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नम्बर- 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, 8764868200, पुलिस कंट्रोल न-100, 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 के संबंध में अवगत करवाया गया एवं लगभग 700 बालिकाओं एवं महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड कराकर उसके बारे मे समझाया व स्कूली बालिकाओं को शिकायत पेटिका के बारे में तथा यातायात नियमों के बारे में समझाइश की गई। निर्भया महिला हेल्पलाइन नम्बर पर दो दिनों में 10 शिकायतें प्राप्त हुये जिनमें 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार व 7 जनों को समझाइश की गयी। इसी प्रकार महिला गरिमा हेल्पलाइन एवं व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नम्बर पर दो दिनों में 43 शिकायतें प्राप्त हुयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here