शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन किया ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन

0
176

जयपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को द्वितीया तिथि पर भक्तों ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन किया। सुबह श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माता की आराधना करते रहे। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा, वैशालीनगर, जनता कॉलोनी सहित विभिन्न प्रज्ञा केन्द्रों पर दुर्गा-गायत्री महायज्ञ में साधकों ने ओम अपार शक्ति ब्रह्मचारिण्यै नम: मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां समर्पित कीं। अनेक श्रद्धालुओं ने 27 माला का जाप किया। बच्चों ने गायत्री मंत्र लेखन किया।

आमेर स्थित प्रसिद्ध शिला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में माता का विशेष श्रृंगार कर पुष्पों एवं रजत आभूषणों से अलंकृत किया गया। भक्तों ने जयकारों के साथ परिक्रमा की और माता को चुनरी अर्पित की।

कनक घाटी स्थित मनसा माता मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में चण्डी पाठ, पुष्पांजलि और विशेष भोग अर्पित किए गए। मोर पंखों से मातारानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। दुर्गापुरा के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में द्वितीया के अवसर पर देवी को ब्रह्मचारिणी स्वरूप में सजाया गया। यहां प्रतिदिन की भांति दुर्गा सप्तशती पाठ और सायंकालीन भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं।

गीता गायत्री मंदिर में माता मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में दुर्गा सप्तशती के पाठ किए। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य ने बताया कि नवरात्र की द्वितीया तिथि को साधकों ने तप, संयम और आत्मबल प्रदान करने के लिए साधना की।

यहां भी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

घाटगेट श्मशान स्थित काली माता मंदिर, राजपार्क के पंचवटी सर्किल स्थित वैष्णो देवी मंदिर, झालाना डूंगरी स्थित कालक्या माता मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित रुद्र घंटेश्वरी सहित मातारानी के अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

अखंड ज्योति के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

काली पहाड़ी चारणवास स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। भक्तिभाव से अखंड ज्योति के दर्शन किए। ठाकुर करणी सिंह ने बताया कि आसपास के गांव के श्रद्धालु यहां दशहरे तक लगातार दर्शन करने आते हैं। लोगों की करणी माता के प्रति बड़ी श्रद्धा है। यहां दशहरा तक विशेष पूजा अर्चना होगी। मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे।

काली पहाड़ी चारणवास स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने करणी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन की अखंड ज्योति के दर्शन किए ठाकुर करणी सिंह ने बताया कि आसपास के गांव के श्रद्धालु यहां दशहरे तक लगातार दर्शन करने आते हैं लोगों की आंख करणी माता के प्रति बड़ी श्रद्धा है यहां दशहरा तक विशेष पूजा अर्चना होगी मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here