श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में गूंजी अयोध्या: कांड की 120 चौपाइयां

0
53

जयपुर। नवरा़त्र के अवसर पर श्री राधे रानी प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को नेहरु नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहे 30वां नवान्ह पारायण महोत्सव के तहत शुक्रवार को अयोध्या कांड 120 चौपाइयों के पाठ हुए। इस दौरान जब ते रामु ब्याहि घर आए, नित नव मंगल मोद बधाए… भुवन चारिदस भूधर भारी,सुकृत मेघ बरषहिं सुख बारी…रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई, उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई…जैसी गूंज रही मधुर चैपाइयों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन से जुड़े राजेन्द्र बम्ब व अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मौके पर व्यासपीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने सखा समुझि परिहरि मोह सिया, रघुवीर चरन रत होइ जिय … श्री गुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि, बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि…जौं नहिं फिरहिं धीर दोउ भाई,सत्यसंध दृढ़ब्रत रघुराई… तौ तुम्ह बिनय करेहु कर …श्रीरामचरित मानस की अयोध्या कांड 120 चौपाइयों केा पाठ किए गए। यह पाठ 251 आसनों पर हुए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। पाठ 30 सितम्बर तक रोजाना साम 6 बजे से होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here