जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग द्वारा सागर कुंड आमेर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया उसमें राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर के पदाधिकारी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। खालिद खान संरक्षक महेंद्र सिंह अध्यक्ष राजेंद्रसिंह जोधा एडवाइजर सुखदेव सिंह उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सचिव हेम सिंह कोषाध्यक्ष यतीश धाभाई सदस्य पीयूष मथुरा तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के उपरांत राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूरऑपरेटर्स ने 8 व्हील चेयर हेरीटेज मॉन्यूमेंट्स को समर्पित की। दो आमेर फोर्ट, दो जंतर मंतर, दो अल्बर्ट हॉल, दो शीला देवी मंदिर के लिए यह व्हीलचेयर आने वाले पर्यटक जो की चलने में असमर्थ हैं। उनके काम में आएगी यह व्हीलचेयर राटो के अध्यक्ष ने आमेर के अधीक्षक डॉक्टर राकेश छोलक जी को राजेश शर्मा ज्वाइंट डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म की उपस्थिति में सप्रेम भेंट की।