जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा समिति की कार्यकारी का रविवार को प्रधान कार्यालय पर विस्तार के लिए समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य कार्यलय पर उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि गौ सेवा के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, संगठन मंत्री अशोक प्रजापत ने किशोर लाल बैरवा ,अरुण शर्मा को गौ सेवा सह-प्रभारी के पद पर नियुक्त किया तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समिति के विष्णु शर्मा,हनुमान सहाय,कन्हेया लाल लुगरिया,भंवर लाल ,अरविंद टेलर, सुनिल कुमावत, गणेश नारायण ,सुरे्ंद्र बैरवा ,रामफूल बैरवा,राशिद, सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
12 अक्टूबर को गौ सेवा में होगा हरे, सुखे चारे का वितरण
श्री श्याम गौ सेवा समिति के तत्वावधान में इस बार भी 12 अक्टूबर 2025 को गौ सेवा में समिति की ओर से हरा व सुखे चारे का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ गायों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गुड़, खल आदि का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम में निशुल्क भोजन का वितरण किया जाएगा। जिसके समिति के सभी सदस्य निसंक्त जनों को भोजन उपलब्ध करवाएंगे।