दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन

0
184
Durga Puja organised by Durgabari Association
Durga Puja organised by Durgabari Association

जयपुर। बनीपार्क स्थित दुर्गाबाड़ी मे दुर्गा पूजा गत 70 वर्षो से आयोजित की जाने की स्वर्णिम परंपरा चली आ रही है इस वर्ष की पूजा भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक उत्सव के साथ की जा रही है । जयपुर दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुदीप्तो सेन ने बताया कि आज महासप्तमी के अवसर पर भक्तों ने पुष्पांजलि कर माता दुर्गा को फूल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती भोग दैनिक आरती के बाद भक्तों को प्रसाद और भोग का वितरण किया।

प्रांगण में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम बंगाली संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।कुमारटुली, कोलकाता के कलाकारों द्वारा तैयार जीवन आकार की मिट्टी की मूर्ति विशेष रूप से सिंदूर उत्सव और विसर्जन के लिए निर्मित की गई है।

इस वर्ष, 50 फीट ऊँचा गेट और 300 फीट लंबा गलियारा गुलाबी नगरी थीम में गुलाबी कपड़े से बंगाली कलाकारों द्वारा बनाया गया है, जो उत्सव की भव्यता बढ़ा रहा है । 2 अक्टूबर सिंदूर खेला के साथ माता की मूर्ति के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here