जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथान (एसकेआईटी), जयपुर के विद्युत विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) स्टूडेंट चैप्टर के सहयोग से आयोजित “रोबोटिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजीज” विषय पर छह दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन 27 सितम्बर 2025 को हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन विद्युत विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुश टंडन ने किया था। इस अवसर पर विभाग के उपप्रमुख डॉ. तरुण नरूका ने कहा कि रोबोटिक्स भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला संयोजक डॉ. प्रतीक कुमार सिंघल ने बताया कि छात्रों ने इस आयोजन के माध्यम से नवीनतम तकनीकी जानकारियों के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
कार्यशाला का संचालन विकास महला और दीपक सैनी ने किया, जबकि छात्र समन्वयक के रूप में सदफ़ खान, दर्शन जांगीड़ और राज कटारा ने सक्रिय भूमिका निभाई। उद्योग विशेषज्ञ सनी कुमार और गोविंद देवासी ने प्रशिक्षण सत्रों के दौरान छात्रों को रोबोटिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में वास्तविक दुनिया के कौशल प्रदान किए।




















