सनातन शक्ति स्नेह मिलन समारोह में दिखा भक्ति संस्कृति व मातृ शक्ति का अद्भुत संगम

0
98

जयपुर। सनातन सेवा संगठन, जयपुर के बैनर तले भक्ति संस्कृति मातृशक्ति का अद्भुत संगम, करधनी नगर में संपन्न हुआ। समारोह में भक्ति संस्कृति मातृशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मोके पर वक्ताओं ने शस्त्र और शास्त्र के महत्व के साथ हिंदू समाज में वर्तमान में चल रही बुराइयों से निपटने के तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की,साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल प्रधान व उप संयोजक मुरारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ’परम पूज्य गौ ऋषि प्रकाश दास जी महाराज’ ने देश के सैनिकों के सम्मान में सभी उपस्थितों से अपने मोबाइल टॉर्च जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करवाई। उन्होंने देश भक्ति और भगवान राम के भजनों के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख, विवेक गुप्ता ने सनातन धर्म में किए जाने योग्य कार्यों, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर विस्तार से बताया,वहीं ’साध्वी संमदर्शी गिरी दीदी ने शस्त्र और शास्त्र के महत्व के साथ हिंदू समाज में वर्तमान में चल रही बुराइयों से निपटने के तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड-43 की पार्षद व चैयरमेन ’विशिष्ट अतिथि अर्चना शर्मा कहा कि ’यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, तत्र रमन्ते देवता’ अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते है। सनातन संस्कारों के लिए नारी का समाज एवं राष्ट्र के लिए निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही महिलाओं को सवालाम्बी एवं समृद्ध बनने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने देश भक्ति और भगवान राम के भजनों के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान ’राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शिव लहरी ने संयुक्त परिवारों के महत्व और उससे होने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों का सम्मान किया गया और अंत में ’संयोजक कन्हैया लाल प्रधान’ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here