शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म, मिलने का झांसा दे बुलाया पीजी हॉस्टल में

0
53
rape
rape

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक शातिर युवक ने युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और मिलने का झांसा दे पीजी हॉस्टल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी प्रेमी की हरकतों का विरोध करने पर शातिर बदमाश ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और बाद में मुकर गया।

खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर इसकी जांच एसीपी सोडाला योगेश चौधरी के सुपुर्द कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि कुछ महीनों पहले ही उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनो में आए दिन बात होने लगी। आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। 29 सितंबर को आरोपी ने मिलने का दबाव बनाते हुए उसे महेश नगर बुलाया और वहां पर एक पीजी हॉस्टल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here