नगर निगम आयुक्त सैनी ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

0
47

जयपुर। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने सिविल लाईन्स जोन एवं झोटवाड़ा जोन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अंबेडकर सर्किल से अपना दौरा शुरू किया सोड़ाला, निर्माण नगर, 200 फीट बाईपास, बाईस गोदाम, चंबल पॉवर हाउस, सिविल लाईन्स के मुख्य मार्गो सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित जोन उपायुक्त, उपायुक्त (स्वास्थ्य), संबंधित अधिशाषी अभियन्ता, सीएसआई, एसआई मौजूद रहे।

आयुक्त ने इस दौरान स्वयं खड़े होकर मुख्य मार्गो की सफाई करवाई। मुख्य मार्गो पर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली जिसपर उन्होंने संबंधित सीएसआई, एसआई को फटकार लगाते हुये नोटिस देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आयुक्त ने अस्थाई अतिक्रमण पर भी नाराजगी जाहिर की मौके से अस्थाई अतिक्रमण हटवाकर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को लालकोठी सब्जी मंडी पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here