सिविल लाइंस इलाके में घुसा लेपर्ड, मंत्री के बंगले में दीवार फांद दूसरे मकान में घुसा

0
190

जयपुर। राजधानी के वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह लेपर्ड के आ जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद जयपुर के पॉश इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लेपर्ड आने की जानकारी लोगों सुबह 9 बजे मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिए एक दुसरे को इस घटना की जानकारी दी और स्थानीय लोग अपने-अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर अंदर ही दूबके रहे।

वहीं मौजूद स्कूलों में डर के चलते स्कूल प्रशासन ने छोटे-छोटे बच्चों को क्लास रुम में बंद दिया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा और कुछ देर घूमने के बाद दीवार फांद कर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। जिसके कुछ देर बाद चहलकर्मी करने के बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में दीवार फांदकर मूवमेंट करता रहा।

दो घंटे बाद लेपर्ड को किया ट्रेंकुलाइज

वीवीआईपी इलाके में लेपर्ड घुसने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वन विभाग की कार्रवाई के दौरान ऐसा लगा जैसे वो आदतन हो और बार-बार वन विभाग की टीम को गच्चा देकर अपनी जगह बदलता रहा। लेकिन वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे सिविल लाइंस की लेन – 6 से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर लिया। जिसके बाद उसे झालाना रिजर्व ले जाया गया।

दो घंटे बाद ली स्थानीय लोगों ने राहत की सांस

बताया जा रहा है की वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस में राजभवन, सीएम आवास समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। जहां लेपर्ड की सूचना से हड़कम्प मचा रहा। दो घंटे बाद लेपर्ड को रेस्क्यू किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

बेंसमेंट में बनी पार्किंग में जा छुपा तेंदूआ

सिविल लाइंस इलाके में लेन नंबर -6 में तेंदूआ गौतम जैन के घर में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसने कई घरों में दौरा करते हुए मंत्री सुरेश रावत के घर में घुसा और दीवार फांदता हुए वापस गौतम जैन के घर के बेंसमेंट की पार्किंग में छुप गया। वन विभाग की टीम ने पर्ग मार्ग की छानबीन करते हुए उसे पार्किंग स्थल पर ट्रेंकुलाइज कर लिया। बताया जा रहा है कि तेंदूए को पकड़ने के लिए वन विभाग के तीन दर्जन से अधिक से अधिकारी व कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here