जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके से 6 महीने पहले खाटू श्याम जी मंदिर जाने के लिए निकली दो बहनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पुलिस ने 6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनो बहनों को दस्तयाब कर उन्हे दादी के सुपुर्द कर दिया।
थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि गत 6 महीने पहले दो बहने खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वो घर नहीं लौटी । परिजनों ने दोनो बहनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने 16 और 17 साल की दोनो बहनों की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरु की।
इस पर पुलिस ने नाबालिग बहनों के कई रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली। मोबाइल नंबरों का एनालिसिस करने पर पुलिस को एक इनपुट मिला। इनपुट के आधार पर पुलिस टीम जामडोली के विकास नगर में चोरी-छिपे रह रही नाबालिग बहनों के घर जा पहुंची। किराए का मकान लेकर रह रही दोनों नाबालिग बहनों को ढूंढ़ पुलिस उन्हें अपने साथ ले आई।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग दोनो बच्ची के पिता शराब पीने का आदि थी और शराब के नशे में माता-पिता में आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिससे परेशान होकर होकर दोनो घर छोड़कर भाग गई। दोनो बहने शांति से जिंदगी जीना चाहती थी।
जिसके चलते वो घर से भाग गई और जामडोली के विकास नगर किराए पर मकान लेकर रहने लगी। दोनो नाबालिग बहने जॉब कर अपना जीवन व्यापन कर रहीं थी। दोनो नाबालिग लड़कियों ने मम्मी-पापा के पास जाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया।




















