राष्ट्र की उन्नति-गौ संरक्षण के संकल्प के साथ रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति

0
48

जयपुर। कालवाड़ रोड रामकुई पचार स्थित गौशाला परिसर में संत सीताराम दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित 105वें 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की शनिवार को वैदिक विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हुई। नौ दिनों तक चले महायज्ञ में अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की।

महायज्ञ की पूर्णाहुति पर अखिल भारतीय संत समिति, राजस्थान के अध्यक्ष एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने सहभागिता करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: के भाव के साथ विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, गौ संरक्षण तथा जनकल्याण की कामना की। संत सीताराम दास महाराज ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महायज्ञ न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करते हैं, बल्कि समाज को धर्म, सेवा और संस्कारों से जोडऩे का कार्य भी करते हैं।

इस पावन अवसर पर दादू पीठाधीश्वर दादू मठ नरेना के ओमप्रकाश दास महाराज, बुधगिरी मण्डी फतेहपुर के दिनेश गिरी महाराज, लोहार्गल मण्डल अध्यक्ष माधव दास महाराज, बाहुबली देवाचार्य महाराज, सामरिया धाम देवाचार्य महाराज, पलसाना धाम के मनोहर शरण महाराज, रामकुटिया धाम के अच्युत कृष्ण दास महाराज, चन्द्रमादास महाराज, हीरापुरी महाराज सहित अनेक संत-महंत, यज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here