नवाचार और संकल्प के साथ एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर ने मनाया 15वां दीक्षांत समारोह

0
40
With innovation and determination, Amity University Jaipur celebrated its 15th convocation ceremony.
With innovation and determination, Amity University Jaipur celebrated its 15th convocation ceremony.

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने 15वां दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। परंपरा और उपलब्धियों के सुंदर समन्वय के साथ इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं और मानद उपाधियों से विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत भव्य स्वागत परेड, पारंपरिक हवन से हुई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर ने एशिया में क्यूएस वल्र्ड रैंकिंग में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है, तथा आईसीएमआर फंडिंग प्राप्त कर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. असीम चौहान ने स्नातकों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जीवन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे। 15वें दीक्षांत समारोह में कुल 970 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 72 पीएचडी डिग्रियां भी शामिल रहीं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 44 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक प्रदान किए गए। समारोह का प्रमुख आकर्षण दो विशिष्ट हस्तियों को डॉक्टरेट ऑफ ऑनरिस कॉसा प्रदान किया जाना रहा।

भारतीय लक्जरी लाइफस्टाइल डिजाइनर एवं चीफ डिजाइन ऑफिसर राघवेंद्र राठौड़ को साहित्य में योगदान हेतु डॉक्टर ऑफ लिटरेचर तथा डीआरडीओ की डायरेक्टर जनरल (प्रोडक्शन कोऑर्डिनेशन एंड सर्विसेज इंटरैक्शन) डॉ. चंद्रिका कौशिक को विज्ञान के क्षेत्र में योगदान हेतु डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. चंद्रिका कौशिक ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। दृढ़ता का अर्थ केवल वापस उठ खड़ा होना नहीं, बल्कि और ऊंचाइयों तक पहुंचना है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि आने वाले 20 वर्षों के भारत की कल्पना करें, जहां नवाचार एक संस्कृति हो।”

इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने आईसीएमआर के नेशनल इम्प्लीमेंटेशन रिसर्च नेटवर्क सेंटर से प्रोफेसर (डॉ.) पंकज भारद्वाज एवं प्रसिद्ध फैशन एवं सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी को मानद प्रोफेसरशिप प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में दो होनहार छात्रों, शैले भार्गव (एमएससी फिजिक्स) और निशा चंद्रावत (बीएससी विजुअल ग्राफिक्स) को प्रतिष्ठित श्री बलजीत शास्त्री पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here