डायना पेंटी जेजेएस इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स में करेंगी पुरस्कार वितरण

0
133
Diana Penty will be presenting awards at the JJS Indian Jeweller Design Awards.
Diana Penty will be presenting awards at the JJS Indian Jeweller Design Awards.

जयपुर। देश के सबसे प्रतिष्ठित आभूषण आयोजनों में शुमार जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में किया जाएगा। इसी क्रम में जेजेएस–इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स-2025 का 15वां संस्करण 19 दिसंबर को आयोजित होगा। जिसमें देशभर के चुनिंदा ज्वैलरी डिजाइनरों की रचनात्मकता को सम्मानित किया जाएगा।

इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स के आयोजक आलोक काला ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को एक विशेष समारोह में जेजेएस इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड-2025 के विजेताओं का नाम अटलांटिस बैंक्वेट्स सीतापुरा जयपुर में घोषित किया जायेगा। इसके लिए पूरे देश के चयनित प्रतियोगी 19 दिसम्बर को जयपुर में एकत्रित होंगे व देश भर के प्रमुख रिटेलर इस आयोजन के लिए आयेंगे।

इस पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डायना पेंटी विजेताओं को पुरस्कार देंगी व अमेरिका गोट टेलेंट स्टार दिव्यांस व मनुराज भी अपना प्रदर्शन (एक्ट) प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कोमेडियन मुबीन व गौरव भी अपना रंग प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष देश भर के 834 से अधिक डिजाइन्स में से 135 अंतिम राउंड तक पंहुचे। जिनमें दुल्हन सैट, नेकलैस, कॉकटेल रिंग्स, डिजाइनर ब्रेसलेट, कंगन और बालों व पुरूषों के सहायक उपकरण हैं।

जेजेएस – इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स-2025 के माध्यम से इंडियन ज्वैलर ने निर्माताओं, विक्रेताओं और डिजाइनरों को आगे लाने के लिए उत्पादों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक दिखाने का एक शानदार अवसर एवं अद्वितीय मंच प्रदान किया है, जो देश के किसी भी भाग में पहुंचाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here