समाज श्री सीताराम का 46 दिवसीय मिजमानी महोत्सव

0
104

जयपुर । समाज श्री सीताराम की ओर से 46 दिवसीय मिजमानी महोत्सव के तहत झालानियों का रास्ता, किशनपोल बाजार में धूमधाम से मनाया । आयोजन के दौरान नवल- किशोर झालानी परिवार ने मोतीयों का महल बनाया और ठाकुर के आगमन पर मोतीयों से वार कर उछाल करके स्वागत किया। इसके बाद सीताराम मन्दिर से आए मिजमानी सरकार को मोतीयों के महल में विराजमान किया गया। इस मौके पर प्रभु श्रीराम जी की अगवानी में सखियों ने अपने उद्गार वयक्त करते हुए गाया कि आया राघोजी प्यारा पांवणा, या पर हीरा-मोती वारा जी। आयोजन के तहत मन्दिर को फूलों से सजाया गया। सखियों ने अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर ठाकुर के भोग लगाया। इसमें लड्, बर्फी, रसगुल्ला, मोहनभोग, बादाम का हलवा, रसमलाई, घेवर-फीणी, काजू, बादाम की कतली गुलाब जामुन, खीर, पुड़ी, पुआ, पकोड़ी और चटनी,अचार मुरब्बा का भोग लगाया  ।

समाज के अध्यक्ष नवल-किशोर झालानी ने बताया कि आयोजन में समाज सीताराम जी के रामगोपाल बूसर, रामशरण हल्दिया, अवधेश पोद्दार, नारायण अग्रवाल, रामबाबू पाटोदिया, महेश भगत, प्रभु तांबी, साक्षी गोपाल, सतीश शर्मा, राजाबाबू पाटोदिया, ओमप्रकाश कानूनगो, गिरधारी, सीताराम, रमेश बाइजीवाले, प्रदीप सेठी ने ससुराल कि मिथिला भाषा में सुनाकर ठाकुरजी को रिझाया । 

छप्पन भोग झांकी 29 और 30 दिसंबर को,,,,,,,,

समाज के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि 29 एवम् 30 दिसंबर को मन्दिर श्री सीताराम छोटी चौपड़ पर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी । मन्दिर श्री सीताराम जी में 25 दिसंबर से छप्पन भोग का प्रसाद 25 हलवाई द्वारा रोजाना शुद्वता से बनाने का क्रम शुरू हो गया है । मेवे खोया छीना से कई तरह की मिठाईया तैयार की जा रही है । 84 तरह के व्यंजन शुद्ध पानी से मन्दिर प्रांगण में बनाए जा रहे है । मंदिर में बहार के बनायें हुए व्यंजन का भोग नहीं लगाया जाएगा । 185 बड़े  थाल छप्पन भोग मन्दिर में ठाकुर के लिए ही काम में लिये जाएंगे । ठाकुर जी के समक्ष मिष्ठानो के थालों को सजाया जाएगा ।  सभी भक्तों से निवेदन है कि आप सब छप्पन भोग की झांकी के दर्शन करने अवश्य पधारें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here